स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान - Kaithal District SGF

Posted
By harshad

हरियाणा राज्य भारत स्काउटस एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप कैथल तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल द्वारा 15 अप्रैल दिन शनिवार को स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्य 5 लैंगिक समानता विषय पर श्री चंचल गिरी आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया   यह जानकारी देते हुए ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के तहत हम  महिलाओं तथा लड़कियों को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों  का आयोजन करते रहते हैं । उसी कड़ी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रीति शर्मा नगर पार्षद थी । कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट परम्परा अनुसार मुख्यातिथि को स्कार्फ पहना कर किया गया तत्पश्चात रेंजर पिंकी ने स्काउटिंग तथा रेंजर रूपाली ने स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के बारे में बताया।  कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रीति शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लैंगिक असमानता आज भी हमारे समाज में प्रचलित है,आज भी समाज में महिलाएं एवं लड़कियां भेदभाव व हिंसा झेल रही है। इन सब को रोकने के लिए सरकार ने कई कानून बना रखे हैं पर इनके साथ साथ हमें स्वयं भी जागरूक होना होगा तथा दूसरों को भी जागरूक करना होगा महिलाएं तथा लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है भारत सरकार ने महिलाओं के प्रति हिंसा समाप्त करने को एक प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकता माना है,जो लैंगिक समानता के बारे में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास उद्देश्यों का अंग है। संस्था  का यह जागरूकता प्रयास सराहनीय है।  इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप से पूजा गिरधर ने कहा कि कोई भी समस्या केवल कानून बनाने से हल नहीं होती उसके लिए हमें स्वयं लड़ना होगा । विजेता बूरा ने सतत विकास लक्ष्य 5 लैंगिक समानता के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र में महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ सभी प्रकार के भेदभाव एवं हिंसा को समाप्त कर लैंगिक समानता को प्राप्त करना है।  कार्यक्रम के अंत में 45 जरूरत मंद लड़कियों को अगले तीन माह के लिए निशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।  इस कार्यक्रम में रोवर माणिक,गौरव कुशालसुमित,अमितविकास,देवरेंजर गंगा,रुपालीपिंकी प्रीतिवंशिकापूजा गिरधरविजेता बूरा  उपस्थित थी।

Similar news